पंजाब 20 सितम्बर *पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार
अबोहर, 20 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई शरणजीत ने अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पति धर्मपाल पुत्र रणजीतराम वासी किलियांवाली को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार थाना खुईयांसरवर पुलिस ने मृतक लडक़ी के भाई विनोद कुमार पुत्र मुंशी राम वासी चुहड़ीवाला धन्ना के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 115, 18.09.22, भांदस की धारा 306 आईपीसी के तहत धर्मपाल पुत्र रणजीतराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन पुष्पा रानी की शादी 15 वर्ष पहले धर्मपाल के साथ हुई थी। धर्मपाल उसकी बहन को परेशान करता था जिसके चलते पुष्पा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी।
फोटो: 2, आरोप व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बाँदा27जून26*भरत तिवारी हत्याकांड के विरोध में अतर्रा तहसील जिला बांदा उत्तरप्रदेश के युवाओं की मशाल यात्रा,
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय
मैनपुरी27जून26*घिरोर में मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन