October 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 20 सितम्बर *भंगर में पम्प डकैती के दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

पंजाब 20 सितम्बर *भंगर में पम्प डकैती के दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

पंजाब 20 सितम्बर *भंगर में पम्प डकैती के दो आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 20 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)।थाना खुईयांसरवर के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई शरणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव भंगर में पम्प पर हुई लूट मामले में दो आरोपी मोहम्मत सुभान उर्फ भानी पुत्र सावन माही जाति मुसलमान वासी वार्ड नं.5, किकरांवाली थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ व अल्लादीन पुत्र हुसैन मोहम्मतद जाति मुसलमान वासी किकरांवाली संगरिया हनुमानगढ़ के डकैती के मामले में प्रोटैक्शन वारंट जारी करवाये। गंगानगर व हनुमानगढ़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया। थाना खुईयांसरवर पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया जहां से योग्य न्यायाधीश ने दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार गांव भंगर पम्प के मैनेजर संदीप कुमार वासी सादुलशहर के बयानों पर पम्प से करीब 35000 हजार रूपये, फोन, डीवीडी व अन्य सामान डाका डालकर ले जाने के आरोप में अज्ञात लोगों पर मुकदमा नं. 70, 5.06.22 भांदस की धारा 457, 382, 427, 342, 34आईपीसी व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। राजस्थान पुलिस ने दोनों आरोपियों को हत्या व डकैती के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। इन्हें आज प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी