पटेल पार्क गली नं. 6 में चला 67वां सफाई अभियान
संदीप जाखड़ के नेतृत्व में सफाई अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की
अबोहर, 18 दिसंबर (शर्मा): स्वच्छता सर्वेक्षण में अबोहर का नाम सबसे गंदे शहरों में आने के बाद अबोहर विकास प्रभारी व सफाई दूत संदीप जाखड़ ने अबोहर के माथे पर लगे इस कलंक को मिटाने का संकल्प लिया था और अपना अबोहर अपनी आभा के तहत अबोहर में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया। आज पटेल पार्क गली नं. 6 में 67वां सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर संदीप जाखड़, संजय जाखड़ व नगर निगम के मेयर विमल ठठई ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर हमारा है और इसे साफ सुथरा हम सब की जिम्मेवारी है। आज सफाई अभियान मेंं संजय जाखड़, दविंद्र सरपंच रामकोट, इम्पू्रवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल, अनिल कामरा एडवोकेट, प्रधान मोहन लाल ठठई, सीनियर पार्षद मंगतराय बठला, यशपाल धुल्ली, ज्ञान नागपाल, सचिन सेतिया, राकेश कलानी, रेहड़ी यूनियन के प्रधान मुनित शर्मा, फायनांस यूनियन के प्रधान रिंकू चुघ द्वारा ने विशेषतौर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर साफ सफाई की और यहां पड़ी गंदगी को हटाया। इस मौके पर विमल ठठई ने कहा कि शहरवासी शहर को सुंदर बनाने में योगदान दें। इस मौके पर लोकेश शर्मा, प्रिंस सोनू, विनय, अशोक शर्मा, अमन सिडाना, अतिंद्र पाल तिन्ना, कवि मदान, फायनांसर यूनियन के प्रधान रिंकू चुघ, दविंद्र सिंह, वार्ड नं. 23, गुरदीप सिंह, ओमप्रकाश, पार्षद पुनीत अरोड़ा, पार्षद अनिल कुमार, विनय कुमार, पार्षद भीष्म धूडिय़ा, पार्षद रिची, पार्षद मेहरचंद तनेजा, विनोद कुमार पप्पू, नरेश गोयल, गुरजंट सिंह जंटा वार्ड नं. 10, सुभाष नगर अबोहर, लक्की कामरेड, मोहनलाल ठठई, संजय जाखड़, डा. राजिन्द्र गिरधर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंगत राय बठला, कमल खुराना, पुनीत अरोड़ा सोनू, विकास सिंगला, डॉ सतीश नरूला, संदीप गोदारा, सचिन सेतिया, राजू बत्रा, कर्नल एसपीआर गाबा, नीरज सहगल, चीमा खुब्बन, मनीराम आडवाणी, धर्मवीर मलकट, प्रेम चुघ, दर्शी ग्रोवर, अतिन्दरपाल तिन्ना, रूबी परुथी, डॉ मुकेश, अमित सिंगला रुचि, नीरज सचदेवा, वेद प्रकाश अल्लाह, नीरज गोदारा, पार्षद राजाराम, पार्षद छिंदा, अनिल सियाग, वार्ड नं. 2 के पार्षद निर्मलजीत सिंह रिची, चंदर बांसल, विनय कुमार, अजय शर्मा, नरेंद्र वर्मा, राजेश बागड़ी, आकाशदीप अरोड़ा, समाज सेवी राकेश कलानी, सत्यनारायण सिंगला, मैट्रो कालोनी के प्रधान पृथ्वी राज, प्रवीण कुमार फौजी, बलदेव शर्मा उर्फ बिट्टु कैटरिंग वाले, अंग्रेज कुमार मेघवाल, शरमणप्रीत सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, प्रिंस कुमार, गौरव कम्बोज, अमित चौधरी, बंटी, गुुलशन बघला, अजय गुप्ता, राजिंद्र गगनेजा, अनिल शर्मा, सुरेश, कमलेश, सुशील गर्ग जॉनी खत्री, विक्की, हरप्रीत सिंह बहल, सुरिंद्र सिंह बहल लारा रोहिला, समाज सेवी नरेश खुराना, रिंकू चुघ व उनकी धर्मपत्नी पूजा चुघ के अलावा पुष्पा कांटीवाल, सरिता अबरोल, नमिता सेतिया, दया धमीजा, रेणू चौधरी, रेणू बाला व वालंटियर आदि मौजूद थे। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर ने कहा कि संदीप जाखड़ ने जो कहा वह कर के दिखाया है। वह शहर को गंदे शहरों में से उठाकर अच्छे शहरों में लाने में सफल रहे हैं।
फोटो: 1, सफाई अभियान में हिस्सा लेते शहरवासी व संदीप जाखड़

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया