डीएसपी अवतार सिंह के नेतृत्व में हल्का बल्लुआना में फ्लैग मार्च निकाला गया
अबोहर, 17 जनवरी (शर्मा): चुनावों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सर्तक दिखाई दे रहा है। सभी गांवों व शहरों में सुरक्षा व्यवस्था बड़ा दी गई है। आज डीएसपी अवतार सिंह, रीडर जसबीर सिंह, थाना बहावाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, सदर थाना के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, सीतोगुन्नो चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह, बजीतपुर भोमा चौकी के प्रभारी परमजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बल्लुआना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। डीएसपी बल्लुआना ने बताया कि चुनावों में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाशत नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि चुनावों में कोई गड़बड़ी न हो और चुनाव शांतिपूर्वक हो इसके लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि आपको कोई व्यक्ति बाहर से आकर डराता धमकाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:6, फ्लैगमार्च निकालती पुलिस टीम।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया में प्रथम शिव महापुराण ज्ञानयज्ञ का भव्य शुभारंभ, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा खुश्कीबाग*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर 26 *कटिहार जंक्शन पर संगठन की ताकत का प्रदर्शन, असम की चेयरपर्सन मारामी गोस्वामी और सचिव अश्विनी शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत*
पूर्णिया बिहार 1 सितंबर26 पूर्णिया में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का समापन, 30 महिला प्रशिक्षुओं को मिला प्रमाण पत्र