पंजाब 16 सितम्बर *कोर्ट कम्पलैक्स में जस्टिस सुधीर मित्तल ने किया पौधारोपण
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के जस्टिस सुधीर मित्तल, फाजिल्का के सीनियर सैशन मैडम जतिंद्र कौर, लीगल सर्विस अथॉरिटी के न्यायाधीश सीजेएम अमनदीप सिंह ने कोर्ट कम्पलैक्स में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उनके साथ फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश मैडम अर्चना कम्बोज, एडीशनल सैशन जज अबोहर सबडिवीजन के सीनियर न्यायाधीश अनीश गोयल, न्यायाधीश लखबीर सिंह, न्यायाधीश अर्जुन सिंह, न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन, न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर, न्यायाधीश राजन अनेजा मौजूद थे। इसके अलावा बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल, सैक्ट्री लखविंद्र सिंह सिद्धू, ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा, कैशियर प्रेम कांटीवाल, संदीप बजाज, हरप्रीत सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, रवि कड़वासरा, अमृतपाल तिन्न, तेजिंद्र खालसा, कंवरसैन, गोकल मिढ़ा, रूपिन बिश्रोई, अभिषेक पवार, राजिंद्र, बिक्रम कुमार आदि मौजूद थे। जस्टिस सुधीर मित्तल ने कहा कि पौधे हमारे पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है। हम सभी को एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। सीनियर सैशन जज जतिंद्र कौर ने कहा कि पौधे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
फोटो:2, पौधारोपण करते जस्टिस सुधीर मित्तल
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ29अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….!!
लखनऊ29अप्रैल26*किन्नरों का बधाई लेना कानूनी अधिकार नहीं:हाईकोर्ट*
मेरठ 29अप्रैल26*आज, 29 अप्रैल को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने जा रहे हैं -*