पंजाब 16 सितम्बर 2023* पिस्टल सहित पकड़े गए दो आरोपियों को जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 16 सितम्बर 2023* पिस्टल सहित पकड़े गए दो आरोपियों को जेल भेजा
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : अवैध पिस्टल सहित पकड़े गए आरोपियों शरणजीत सिंह पुत्र सरूप सिंह वासी मान थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर, विलीयम मसीह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर मसीह वासी धर्मकोट पतन्न डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह व डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर कार्यवाई जारी है।
गौरतलब है कि एसपीडी मनजीत सिंह व डीएसपी, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार ने गुमजाल नाका पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में दो युवक राजस्थान की ओर से आते दिखाई दिये। पुलिस को देखने के बाद दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने उनसे 2 पिस्तौल 32, तीन मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस बरामद किये। आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह पुत्र सरूप सिंह वासी मान थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर, विलीयम मसीह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर मसीह वासी धर्मकोट पतन्न डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के रूप में हुई थी। मामले की जांच जारी है।
फोटो : पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
भागलपुर 10 मार्च 26*नगर निगम: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए विकासोन्मुख बजट पेश; बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर रहेगा विशेष जोर
अयोध्या 10 मार्च 26*मरकज मस्जिद में मुकम्मल हुई क़ुरआन तरावी
वाराणसी 10 मार्च 26*आईजीआरएस निस्तारण में इस बार वाराणसी जनपद का “तहसील सदर” प्रदेश में नंबर-1*