पंजाब 15 नवंबर *सीडफार्म कच्चा-पक्का में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाया सर्च अभियान
नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा
अबोहर, 15 नवंबर (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब के डीजेपी गौरव यादव द्वारा पंजाब को नशामुक्त करने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ सर्च अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी हैडक्वाटर व डीएसपी अबोहर कैलाश चंद शर्मा व नगर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई निर्मल सिंह, चौकी सीडफार्म के इंचार्ज हरमेश कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने सीडफार्म कच्चा व पक्का में घर-घर जाकर नशों के खिलाफ चैकिंग की। जिसके तहत पुलिस ने कुछ सफलता हासिल की है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने बताया पिछले कि पिछले कुछ समय से इस इलाके में नशा तस्करी के मामले सामने आ रहे थे जिसके चलते आज यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा चाहे वह किसी भी पार्टी से संबंध रखता हो। इसके उन्होंने गांवों के सरपंचों, पंचों, नंबरदारों व लोगों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशातस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:1, जानकारी देते एसपीडी व डीएसपी व सर्च अभियान चलाती पुलिस।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हल्द्वानी28जून26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कोचिंग सेंटरों के लिए नए नियम बनाने को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा
नई दिल्ली28जून26*2047 तक जैव ईंधन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत-जुएल ओराम ग्रीन पावर इंडिया–
सुलतानपुर28जून26*थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार*