पंजाब 15 नवंबर *सीआईए स्टाफ अबोहर पुलिस ने 14 ग्राम हैरोइन सहित जसपाल सिंह उर्फ जस्सा को काबू करने में सफलता हासिल की
अबोहर, 15 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई मिलख राज, एएसआई सोमप्रकाश दौरान लक्कड़ मंडी से अनाज मंडी की तरफ जा रहे थे कि एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 14 ग्राम हैरोइन चिट्टा बरामद किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जसपाल सिंह जस्स पुत्र अजीत सिंह वासी गोबिंद नगरी अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
अलवर 1 अक्टूबर 26*आदिनाथ पब्लिक स्कूल अलवर में एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कार्यशाला आयोजित*
रायगड 1 अक्टूबर 26*रायगड किनारपट्टीवर ‘सागर कवच अभियान २०२६’ मोहीम युद्धपातळीवर सुरू; जल, भूमी आणि हवाई मार्गांवर कडक पहारा
नई दिल्ली 1 अक्टूबर 2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 01 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*