पंजाब 15 नवंबर *पति को मौत घाट उतारने वाली पत्नी, बेटा व ससुर दो दिन के पुलिस रिमांड पर और
अबोहर, 15 नवंबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी बल्लुआना देहाती विभोर शर्मा, नगर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर बरजिंद्र सिंह, एएसआई लेखराज व अन्य पुलिस पार्टी ने बहाववलवासी हत्याकांड में शामिल मृतक मक्खन सिंह के ससुर बलदेव सिंह उर्फ जंटी पुत्र करतार सिंह वासी 9एच सागरपुर, जिला गंगानगर, मृतक की पत्नी सुरजीत कौर, बेटा प्रदीप सिंह को रिमांड के बाद न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने तीनों को दो दिन के और रिमांड पर भेज दिया है।
गौरतलब है कि मृतक की बेटी मनजीत कौर के बयानों के आधार पर उसके पिता मक्खन सिंह की हत्या के आरोप में मुकदमा नं. 84, 11.11.2022 भांदस की धारा 302, 201, 34आईपीसी के तहत उसकी माता सुरजीत कौर, भाई प्रदीप सिंह मामला दर्ज काबू किया था। इसके बाद मृतक के ससुर को काबू किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*रसूलपुर ब्यूर में खेली गई खून की होली दंपत्ति सहित तीन घायल*
मथुरा 4 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम ने अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 4 मार्च 26*अयोध्या में होली की खुशियां मातम में बदली: सरयू नदी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, एक बचाया गया