घंटाघर पर उगा पीपल पहुंचा सकता है बिल्डिंग को नुक्सान, लोगों ने नगर निगम से की पीपल हटवाने की मांग
अबोहर, 14 जनवरी (शर्मा): बाजार नं. 9 के बाहर ऐतिहासिक घंटाघर पर उगा हुआ पीपल कभी भी एतिहासिक इमारत को तहस-नहस कर सकता है। इसके अलावा घंटाघर पर लगी घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है। लोगों ने नगर निगम व राजनेताओं से मांग की है कि घंटाघर पर ऊगे हुए पीपल को जल्द से जल्द हटाया जाये। यह बिल्डिंग काफी पुरानी है और यदि पीपल ज्यादा बड़ा हो गया तो यह बिल्डिंग को भी नुक्सान पहुंचा सकता है। इसके अलावा घंटाघर की घड़ी भी काफी समय से बंद पड़ी है जिसे जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये ताकि घंटाघर की शान बरकरार रहे।
फोटो:1, जानकारी देते दुकानदार व ऊगा हुआ पीपल
More Stories
कानपुर नगर 13 अक्टूबर 26*आने वाले नए साल पर कम आय वाले परिवारों को मिल सकती है बड़ी सौगात!*
गोरखपुर13 अक्टूबर 26*शिक्षक MLC चुनाव – सोशल मीडिया पर छाए ध्रुव कुमार त्रिपाठी*
पीलीभीत 13 अक्टूबर 26* पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के वर्चस्व को लेकर 3 लोगो कि गोली लगने से मौत