पंजाब 13 नवंबर *मलोट चौक पर आवारा पशुओं का आतंक
अबोहर, 12 नवंबर (शर्मा/सोनू): वैसे तो पूरा शहर ही आवारा पशुओं की समस्या से परेशान है लेकिन मलोट चौक पर पशुओं के आतंक से लोग काफी डरे हुए हैं। यह आवारा पशु अक्सर आपस में भिड़ जाते है जिससे दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इसके अलावा आवारा पशुओं की चपेट में आने से कई बार वहां खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इन आवारा पशुओं के कारण कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं लेकिन प्रशासन इन आवारा पशुओं का अभी तक कोई हल नहीं निकाल पाया है। लोगों व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा इस समस्या संबंधी कई बार आवाज उठाई गई लेकिन हालत फिर भी नहीं सुधरी।
फोटो:3, मलोट चौक पर घूमते आवारा पशु।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*‘पास’ और ‘फीस’ की सिफारिश ने खोले रिश्तों के राज? वायरल पत्रों से मचा हड़कंप*
मुम्बई8अगस्त2026*गृहमन्त्री आज नेशनल अर्बन को-ऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।*
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए