पंजाब 13 अक्टूबर 2024* एक्साईज व पुलिस विभाग ने15 हजार लीटर लाहन को बरामद कर नष्ट किया
-शराब माफिया के खिलाफ अभियान जारी
अबोहर, 13 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पंचायती चुनावों को मद्देनजर रखते हुए इंस्पैक्टर निर्मल सिंह व पंजाब पुलिस एक्साई विभाग पुलिस पार्टी ने आज गांव चननखेड़ा नहर पर शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 15 हजार लीटर लाहन बरामद कर उसे नष्ट किया गया। एक्साईज इंस्पैक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि शराब बेचने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि देसी हथकड़ी शराब न पिएं इससे मृत्यु हो सकती है।
फोटो:5, लाहन नष्ट करते पुलिस कर्मचारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*