पंजाब 12 दिसम्बर 2023* मध्यप्रदेश से पंजाब में अफीम सप्लाई करने वाले दो आरोपी सीआईए स्टाफ अबोहर ने काबू किये
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 12 दिसम्बर 2023* मध्यप्रदेश से पंजाब में अफीम सप्लाई करने वाले दो आरोपी सीआईए स्टाफ अबोहर ने काबू किये
नगर थाना 2 में दोनों आरोपियों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
अबोहर, 12 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी मनजीत सिंह, एएसआई मिलखराज व अन्य पुलिस पार्टी ढाणी विशेषरनाथ कंधवाला की तरफ जा रही थी कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। शक के आधार पर जब उन्हें रोककर तलाशी ली तो उनसे अढ़ाई किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान प्रकाश प्रजापत पुत्र मदन लाल, रमेश कुमार पुत्र प्रह्लाद वासी तरनोद मध्यप्रदेश के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना 2 में मामला दर्ज करवाया गया है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई आपके आस-पास नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,