पंजाब 12 दिसम्बर 2023* 10 वर्ष की बच्ची 4 बच्चों के पिता ने किया बलात्कार, पुलिस रिमांड पर
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 12 दिसम्बर 2023* 10 वर्ष की बच्ची 4 बच्चों के पिता ने किया बलात्कार, पुलिस रिमांड पर
-लड़की के 164 के बयान करवाये गये
अबोहर, 12 दिसंबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, एडीशनल एसएचओ बलविंद्र सिंह व फाजिल्का वूमैन सैल की प्रभारी वीरा रानी ने 10 वर्ष की बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता ने बयानों में बताया कि उनकी लड़की को राजू पुत्र ओमप्रकाश झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। नगर थाना पुलिस ने आरोपी राजू पुत्र ओमप्रकाश को काबू कर लिया है। लड़की के पिता के बयानों पर मुकदमा नं. 236, 10.12.23 भांदस की धारा 376 व 4 पोस्को एक्ट के तहत राजू पुत्र ओमप्रकाश वासी अबोहर के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है। आज लड़की के अदालत में 164 के बयान दर्ज करवाये गये। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। बताया जाता है कि राजू पुत्र ओमप्रकाश चार बच्चों का बाप है। इधर समाजसेवी राजू चराया व अन्य समाजसेवियों ने मांग की है कि ऐसे व्यक्ति को कड़ी स कड़ी सजा दी जाये ताकि अपराधी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से पहले 100 बार सोचे।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी व नाबालिगा।
More Stories
पूर्णिया बिहार 6 नवंबर 26 *पूर्णिया में छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट: DM अंशुल कुमार और SSP ने पक्की तालाब घाट का किया निरीक्षण
कानपुर नगर 6 नवम्बर 26*नवम्बर माह का निःशुल्क खाद्यान्न वितरण छह से 30 नवम्बर तक*
कानपुर नगर 6 नवम्बर 26*पंचायती राज विभाग में खुला सरकारी रुपए का घोटाला