पंजाब 11 दिसम्बर *उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अबोहर पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने किया स्वागत
अबोहर, 11 दिसंबर (शर्मा/सोनू): माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी के साथ आज अबोहर पहुंचे। उनका अबोहर पहुंचने पर पंजाब सरकार, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के साथ कमिश्नर दलजीत सिंह मंगत आईएएस और डिप्टी कमिश्नर फाजिल्का डॉ. सेनू दुग्गल आईएएस गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। पुलिस प्रशासन द्वारा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किये गये थे। पुलिस द्वारा पूरे शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। लगभग 11.30 बजे वह अबोहर पहुंचे। इसके बाद वह श्रीगंगानगर रोड पर स्थित डीपीएस स्कूल भादू निवास पर शोक व्यक्त करने के लिए रवाना हो गये।
फोटो: 1, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अबोहर पहुंचने पर स्वागत करती कैबिनेट मंत्री व प्रशासन
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………*
नई दिल्ली30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*
नई दिल्ली30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*आज का राशिफल*