पंजाब 11 दिसम्बर *उपराष्ट्रपति ने भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी भादू के निवास पर पहुंच कर जताया शोक
अबोहर, 11 दिसंबर (शर्मा/सोनू): माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपने परिवार के साथ श्रीगंगानगर रोड स्थित डीपीएस स्कूल भाजपा नेत्र विजय लक्ष्मी भादू व कुणाल भादू के निवास पर पहुंचे और राय सिंह भादू के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त भादू परिवार से अपने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर कुणाल भादू, पुत्रवधू अंजली भादू, पुत्री रचना, दामाद प्रशांत सरीन, पुत्री रचिता, दामा रमिन्द्र सिद्धू, दोहता चेतन्या, दोहती ओमैरा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। गौरतलब है कि रायसिंह भादू की रस्म पगड़ी सोमवार 12 दिसंबर को डीपीएस स्कूल श्रीगंगानगर रोड पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक होगी। उनका निधन 2 दिसंबर को हो गया था।
फोटो:2, परिवार से शोक संवेदनाएं व्यक्त करते उपराष्ट्रपति व फाईल फोटो रायसिंह भादू।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*