पंजाब 11 जून 2024* सीआईए स्टाफ ने हरी बिश्रोई को देसी पिस्टल व जिंदा कारतूस सहित काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 के प्रभारी के गुरदीप सिंह, एएसआई इकबाल सिंह नामदेव चौक जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिया। जब उसे रोककर तलाशी ली तो उससे एक देसी कट्टा 315 बोर व 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान हरी दर्शन उर्फ हरी बिश्रोई पुत्र विष्णु वासी सरदारपुरा हालाबाद धर्मनगरी गली नं. 12 अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर न्यायाधीश डयूटी मैजिस्ट्रेट चेतन शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 18 अप्रैल 26*पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे*
चंडीगढ़ 18 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर 💁🏻♂️हरियाणा आज की खबरें*
पूर्णिया बिहार18अप्रैल26* इंसानियत की जीत : 30 साल का दर्द खत्म, GMCH पूर्णिया में गरीब मजदूर का फ्री ऑपरेशन*