पंजाब 11 जून 2024* पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारने की कोशिश की, घर से सामान लेकर हुई फरार
अबोहर, 11 जून (शर्मा/सोनू): गांव ढींगावाली अबोहर निवासी विनोद कुमार पुत्र पप्पू राम को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। विनोद कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी माया देवी अपने प्रेमी आशीष पुत्र माना राम के साथ मिलकर मुझे मौत के घाट उतारने की कोशिश की। माया देवी ने मैंगों शेक में नशीली वस्तु देकर उसे बेहोश कर दिया। उसके बाद आशीष कुमार उसके घर पहुंचा। दोनों ने मिलकर मुझसे मारपीट की। जब वह बुरी तरह बेहोश हो गया तो उसे मरा हुआ समझ कर माया देवी व आशीष कुमार ने घर से नगदी, सोना चांदी व बच्चों को लेकर फरार हो गये। सुबह विनोद कुमार को परिजनों ने सिविल अस्पताल अबोहर में दाखिल करवाया गया। मामले की सूचना थाना खुईयांसरवर पुलिस को दे दी गई है। विनोद ने बताया कि उसने आशीष को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं माना। उसने पुलिस से मांग की है कि दोनों को जल्द से जल्द काबू कर सजा दी जाये।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 10 जून 26* 03 गौ तस्करो को 06 गौवंश ,तस्करी में प्रयुक्त वाहन पिकअप RJ14GT3425 के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
हरदोई10जून26*सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, वैगनआर की टक्कर से गई जान
रीवा10जून26*तीन गोलियां खाकर भी लश्कर आतंकी को मार गिराया: रीवा के CRPF जवान संजय तिवारी का शौर्य चक्र के बाद भव्य स्वागत*