पंजाब 09 दिसम्बर *ग्यारवीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, आरोपी पवन कुमार के खिलाफ 306, एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज
अबोहर, 09 दिसंबर (शर्मा/सोनू): गांव काला टिब्बा निवासी एक युवक फकीरचंद से मारपीट करने, जातिसूचक गालियां निकालने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पवन कुमार पुत्र साझा राम वासी काला टिब्बा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक फकीरचंद के नाना ताराचंद पुत्र कालू राम वासी काला टिब्बा के बयानों के आधार पर उनके दोहते फकीरचंद से मारपीट करने, जातिसूचक गालियां निकालने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मुकदमा नं. 91, 8.12.22 भांदस की धारा 306 एससी एक्ट के तहत पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी बल्लुआना देहाती ने बताया कि युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है। जल्द आरोपी को काबू किया जायेगा।
फोटो:4, पुलिस को जानकारी देते परिजन व मृतक फकीरचंद।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*