पंजाब 08 सितम्बर *लॉ एंड ऑडर की स्थिति को लेकर विधायक संदीप जाखड़ ने डीएसपी से मिले
अबोहर, 08 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): शहर में बढ़ रही लूटपाट व हत्याओं के मामले को लेकर आज विधायक संदीप जाखड़ ने डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ से मिले। इस मौके पर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज कुमार भी मौजूद थे। संदीप जाखड़ ने डीएसपी से मांग की शहर में बढ़ रही लूटपाट, हत्याओं, व नशा तस्करों को रोकने के लिए शहर में गश्त बढ़ाए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का डर बना रहा।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ढाणी करनैल में एक युवती की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आर्य नगर में भी एक युवक की सुआ मारकर हत्या कर दी गई। गली नं. 10 में भी एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला आया जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला है। इस मौके पर कांग्रेसी पार्षद सेवा सिंह ने भी मांग की है कि कुछ समय पहले उसके बेटे पर हमला हुआ था उसके आरोपियों को भी अभी तक पकड़ा नहीं गया है।
फोटो 3: डीएसी से मिलने पहुंचे संदीप जाखड़।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा29जून26 *उत्तर प्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश में नशा मुक्तिपरिसंकल्पना को साकार हेतु “आपरेशन दहन”*
पूर्णिया बिहार 29 जून 26,*24 घंटे में सगे भाई गिरफ्तार, खूनी रिश्ते का पर्दाफाश
*भागलपुर बिहार 28/06/25*शरन्य मानवाधिकार के हस्तक्षेप पश्चात तो परिवारों में आपसी सुलह*