पंजाब 08 सितम्बर *थाना बहाववाला पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भगाने वाले आरोपी हरप्रीत सिंह को काबू किया
अबोहर, 08 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): थाना बहाववाला के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई रणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने अमरपुरा निवासी नाबालिग लडक़ी को भगा कर ले जाने वाले आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी 21 एफएफ लोहारा जिला गंगानगर को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाबालिग लडक़ी को भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया जायेगा। लडक़ी के 164 के बयान करवाने के बाद लडक़ी का मेडीकल करवाया जायेगा। मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद धारा 376 की बढ़ौतरी की जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार थाना बहाववाला पुलिस ने इंद्राज कुमार के बयानों पर उनकी नाबालिग लडक़ी को भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा नं. 94, 6.09.2022 भांदस की धारा 363, 366ए के तहत हरप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी 21 एफएफ लोहारा गंगानगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 29 जून 26,*24 घंटे में सगे भाई गिरफ्तार, खूनी रिश्ते का पर्दाफाश
*भागलपुर बिहार 28/06/25*शरन्य मानवाधिकार के हस्तक्षेप पश्चात तो परिवारों में आपसी सुलह*
कानपूर नगर २९ जून २६ * मा. सदस्य, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग ने की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई, दलित बस्तियों का किया औचक निरीक्षण