कांग्रेस को संत नगर में बड़ा झटका
-कांग्रेसी नेताओं की धक्केशाहियों से दुखी दर्जनभर लोग कांगें्रस छोड़ भाजपा में हुए शामिल
कांग्रेसी नेताओं ने संत नगरी को नशा तस्करी का अड्डा बना डाला: अरूण नारंग
अबोहर, 7 फरवरी। भारतीय जनता पार्र्टी के प्रत्याशी अरूण नारंग को वैसे तो हर वार्ड से ही भरपूर समर्थन व प्यार मिल रहा है लेकिन संत नगर में गत दिवस उन्हें उस समय भारी सफलता मिली जब कां्रग्रेस से जुड़ा डुलगच परिवार कांग्रेस की नीतियों से दुखी होकर भाजपा में शामिल हो गया, जिन्हें विधायक ने पार्टी में शामिल करवाते हुए पूरा मान सम्मान देने और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ में चौ. धनपत सियाग, गौरव टक्कर, अशोक छाबड़ा, अजय मलकट, प्रेम डुलगच, श्री चंद, विवेक, कृष्ण नागपाल व बादल दीक्षित आदि मौजूद थे।
कांग्रेसी नेताओं की धक्केशाही से परेशान और भाजपा में शामिल हुए प्रेम कुमार जहाज और उनके पारिवारिक सदस्यों ने विधायक नारंग को बताया कि कांगे्रसी नेताओं ने उन्हें और उनके परिवार को राजनीतिक रंजिश रखते हुए बहुत सताया और उनके बच्चों पर पर्चे तक करवा दिए। जिस पर विधायक नारंग ने कहा कि वे सदैव ऐसे परिवारो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है जो कांग्रेसी नेताओं के जुलमों के सताए हैं। विधायक ने कहा कि संत नगर को संतों की नगरी कहा जाता था लेकिन कांग्रेसी नेताओं के रसूखदार परिवारों ने यहां के युवाओं को नशे की दलदल में ऐसा धकेला कि जुर्म और धक्केशाहियों को ही इन्होंंने अपना धंधा बना लिया, जिसके चलते आज पूरे शहर में संत नगर का नाम बदनाम हो चुका है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेसी नेताओं ने यहां के युवाओं को अच्छा रोजगार दिया होता तो आज यहां के लोग भय के साये में न जी रहे होते। कांग्रेसी नेताओं की गलत नीतियों से ही इस मोहल्ले के अधिकतर युवा आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं। रोजगार के नाम पर युवा वर्ग को नशा बांटा गया। विधायक नारंग ने कहा कि गैंगवार और नशा तस्करी अब इस मोहल्ले के युवाओं का मुख्य धंधा बन चुका है। विधायक ने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार आने पर वे इस क्षेत्र में बढ रही गुंडागर्दी और नशा तस्करी पर लगाम लगाएंगें और यहां के युवाओं के रोजगार के लिए विशेष योजनाएं ताकि वे रोजगार से जुडकर अपना जीवन पटरी पर ला सकें।
विधायक नारंग ने कहा कि संत नगर एक ऐसा इलाका है जहां के अधिकतर लोग शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने मेंं अपना अहम योगदान देते हैं लेकिन शहर की नगर निगम द्वारा भी उन्हें अनदेखा किया जा रहा है और पिछले 7 माह से इन्हें वेतन नहीं दिया गया। कांग्रेसी नेताओं ने अपने चहेते लेागों को निगम में नौकरीयां दिलवाई लेकिन संत नगर के पिछडे क्षेत्र के कच्चे कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। जिसका जबाव अब यहां की जनता कांग्रेस को करारी हार के रूप में देगी। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में प्रेम जहाज के अलावा बलबीर फौजी, बिटू, रिम्पी, दीपक, अरूण, करण, शिवा, नरेश, राजेश, वासु, सूरज, राजू, शौंकी, रॉकी, भारत, गोलडी, सन्नी, राज कुमार व रमेश कुमार मौजूद थे।

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*