पंजाब 07 सितम्बर 2024* नगर थाना 2 की पुलिस ने गाडी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को काबू किया, पुलिस रिमांड पर, जेल भेजा
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर 07 सितंबर (शर्मा, सोनू):: फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रमिला सिद्धू व अन्य पुलिस पार्टी ने न्यू सूरज नगरी निवासी रमेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश की गा?ी चोरी करने आरोप में अजय पुत्र शंकर दास वासी वाल्मीकि मोहल्ला मलोट, चिराग पुत्र रमेश कुमार वासी मलोट व विनोद कुमार पुत्र साहब राम वासी सेतिया फार्म गली नं. 8 श्रीगंगानगर राजस्थान को काबू किया है। तीनों आरोपियों को आज न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। आज तीनों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रमिला रानी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। तीनों से रिमांड के दौरान बारीकी से पूछताछ की जायेगी।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,