पंजाब 07 मई 2024* 1 किलो अफीम मामले में दो आरोपी पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 07 मई (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी मनजीत सिंह, सदर थाना के प्रभारी जजपाल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने एक किलो अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार पुत्र विनोद कुमार वासी मेहराजपुर थाना बहाववाला, रजेश डेलू पुत्र सुभाष डैलू ढाणी सीतोगुन्नो अबोहर के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मुकदमा नं. 25, 6.5.2024 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायाधीश जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया । मामले की जांच जारी है।
फोटो:1 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हाथरस7जून2026*हाथरस में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
रोहतास/बंजारी7jun2026*: ब्रेक फेल ट्रक ने क्वार्टर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला।
रोहतास7jun 2026* सड़क हादसों का कहर: बाइक सवार की मौत, कार पेड़ से टकराई, एयरबैग ने बचाई जान