पंजाब 07 जनवरी *नगर थाना पुलिस ने दो चोरों को तीन मोबाईल सहित काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 07 जनवरी (शर्मा/सोनू): : फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी परमजीत कुमार, एएसआई निर्मल सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त अजीत नगर की तरफ जा रहे थे कि मुखबिर ने सूचना दी कि दो युवक चोरी के मोबाईल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने मौके पर छापा मारकर दो युवकों को काबू किया। उनसे तीन मोबाईल चोरी के बरामद किये। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रूप सिंह उर्फ लड्डी पुत्र रणजीत सिंह वासी गली नं. 8 धर्मनगरी, मंगल सिंह उर्फ कृष्ण पुत्र रतन सिंह वासी इंदिरा नगरी गली नं.6 के रूप में हुई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से योग्य न्यायाधीश ने उन्हें पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ15मई2६ * डॉ. सोमेंद्र तोमर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चौधरी सुनील गुर्जर ने लखनऊ पहुंचकर दी शुभकामनाएं”
पूर्णिया बिहार 14 मई 26 पूर्णिया में 15 मिनट का ब्लैकआउट सफल, सायरन से दहला शहर आरएन शाह चौक पर हजारों की भीड़
पूर्णिया बिहार 15 मई 26 लखना पंचायत मनरेगा विवाद: ग्रामीणों ने मुखिया अनवर के समर्थन में खोला मोर्चा