पंजाब 05 अक्टूबर 2023* दोस्त को ओवरडोज देकर मौत के घाट उतारने के मामले में तीसरा आरोपी संदीप सिंह काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 05 अक्टूबर 2023* दोस्त को ओवरडोज देकर मौत के घाट उतारने के मामले में तीसरा आरोपी संदीप सिंह काबू
पहले दो आरोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है।
अबोहर, 05 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार, अडीशनल एसएचओ बलजीत सिंह, एएसआई रणजीत सिंह अन्य पुलिस पार्टी ने दोस्त को ओवरडोज नशा देकर प्रदीप कुमार को मौत के घाट उतारने के मामले में तीसरे आरोपी संदीप सिंह पुत्र गोरा सिंह वासी किकरखेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस इससे पहले दो आरोपियों कुलविन्द्र सिंह उर्फ किंदा पुत्र जसवंत सिंह वासी इन्द्रानगरी अबोहर व हैप्पी उर्फ हनी पुत्र सुरेन्द्र कुमार वासी नई अबादी गली नं 2 हालबाद इन्द्रा नगरी को काबू कर जेल भेज चुकी है।
गौरतलब है कि नगर थाना पुलिस ने मुकदमा नं 195, 29-9-23 , भादस की धारा 304-404-34 आईपीसी के तहत अज्ञात दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
फोटो आरोपी व पुलिस पार्टी
More Stories
बांदा 30अक्टूबर 26*गडोला में नेत्र परीक्षण शिविर,300 लोगों की हुई जांच*
कानपुर नगर 30 अक्टूबर 26*अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने अपराध नियंत्रण को लेकर कसी कमर,
श्रीगंगानगर 30 अक्टूबर 26*अतिक्रमण मुक्त सड़कों हेतु 502 वोटरों ने किया पंचायत चुनाव का बहिष्कार, चुनाव के दिन लगाएंगे धरना*