पंजाब 02 सितंबर 2023* अगर पब्लिक सहयोग करे तो जिले को किया जा सकता है नशामुक्त : डीएसपी अवतार सिंह
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 02 सितंबर 2023* अगर पब्लिक सहयोग करे तो जिले को किया जा सकता है नशामुक्त : डीएसपी अवतार सिंह
अबोहर, 02 सितम्बर (शर्मा/सोनू): डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह, सदर थाना के प्रभारी गुरमीत सिंह, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी द्वारा गांव अमरपुरा भागू, बहाववाला, खाटवां, केराखेड़ा, जोधपुर, मलूकपुरा में नशों के विरूद्ध सेमीनार लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर डीएसपी अवतार सिंह ने गांववासियों, गांव के सरपंचों, पंचों व नंबरदारों से नशे को खत्म करने के लिए सहयोग मांगा है। उन्होंने कहा कि आपके सहयोग के बिना जिले को नशामुक्त नहीं किया जा सकता । यदि आपके गांव में कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए कई उपराले किये जा रहे हैं। जो व्यक्ति नशा छोडऩा चाहता है उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाकर नशा छुड़वाया जा सकता है। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के सरपंच व पंच मौजूद थे।
फोटो: गांववासियों को नशों के विरूद्ध जागरूक करते पुलिस अधिकारी।

More Stories
प्रयागराज31मई26*बभनपट्टी में मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, न्याय एवं संघर्ष की मूर्ति थी अहिल्याबाई होलकर –हरिप्रसाद धनगर
फर्रुखाबाद31मई26*उत्तर प्रदेश में तेज़ तूफ़ान का कहर, किसानों और गरीबों को भारी नुकसान
पूर्णिया बिहार 31 मई 26 *रज़ा हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शाहनवाज के पिता की हालत नाजुक, आईसीयू में भर्ती,