पंजाब 02 दिसम्बर *लूटपाट करने वाला तीसरा आरोपी बलजीत सिंह काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 01 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के एडीशनल प्रभारी सर्बजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने बसंत नगरी निवासी बलजीत सिंह पुत्र जागीर सिंह उर्फ किक्कर सिंह को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ लूटपाट मारपीट करने का मामला दर्ज है। काफी समय से आरोपी फरार चल रहा था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी के खिलाफ हरपाल सिंह पुत्र गुरचरण सिंह वासी हनुमानगढ़ रोड के बयानों के आधार पर मुकदमा नं.27, 19.2.2021 भांदस की धारा 379बी, 325, 323 व अन्य धाराओं के तहत लूटपाट करने के आरोप में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आज तीसरे आरोपी बलजीत सिंह को न्यायाधीश अनीश गोयल की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर नगर 21 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: सरकारी अस्पतालों में बदहाली पर बरसीं सपा नेत्री
सिंगरौली 21 अक्टूबर 26*SDM देवसर की भूमिका पर सवाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा कथित खेल?
सहारनपुर 21 अक्टूबर 26*01 नवंबर को सहारनपुर में लगेगा मेगा शिविर, गरीबों तक पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ…*