नोयडा14दिसम्बर23*चलती रोडवेज बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 5 को रौंदा, 3 की मौत; 30 यात्री थे सवार*
ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बस चलाते वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद 30 सवारियों से भरी बस बेकाबू हो गई और आगे जा रहे 5 बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक की हालत गंभीर है। सवारियों ने ही किसी तरह से बस को रोका। ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि हादसा दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक मंडी श्याम नगर के पुल के पास हुआ। हादसे के वक्त बस की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे थी। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने नोएडा-लखनऊ हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया। रोडवेज बस बुलंदशहर डिपो की है ▪️

More Stories
जोधपुर21जुलाई26*दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे निहत्थे युवाओं पर बल प्रयोग लोकतंत्र पर कलंक — नरेंद्र शर्मा
लखनऊ21जुलाई2026*UP कैबिनेट के फैसले*विंध्य एक्सप्रेस वे (6 लेन, विस्तारीकरण 8 लेन) प्रस्ताव पास,
लखनऊ21जुलाई26*सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर।