अलीगढ14दिसम्बर23* दारोगा की गोली लगने से घायल महिला की उपचार के दौरान JNMC में मौत*
नगर कोतवाली में दारोगा की सरकारी पिस्टल से चली गोली लगने से घायल महिला इशरत निगार की उपचार के दौरान JNMC में हुई मौत, ₹20 हजार का इनामी भगोड़ा दारोगा मनोज शर्मा परिवार समेत अभी भी है फरार!!
अलीगढ़ में पिछले दिनों कोतवाली थाने में दरोगा मनोज कुमार की सरकारी पिस्टल से गोली चलने के मामले में घायल हुईं इशरत निगार नामक महिला की इलाज के दौरान हुई मौत।इशरत के सिर में लगी थी गोली। पिछले 5 दिन से उनका जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।
आरोपी फ़रार दरोगा मनोज कुमार के विरुद्ध पुलिस ने कोर्ट से ग़ैर ज़मानती वारंट लेने के साथ ही 20000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है। साथ ही लापरवाही बरतने के मामले में हेड मोहर्रिर सुदेश को भी सस्पेंड करते हुए मुक़द्दमा दर्ज़ कर जेल भेजा गया है।

More Stories
हाथरस2अगस्त26* जैन ज्वैलर्स की भव्य ‘प्रियदर्शनी’ प्रदर्शनी | महिला उद्यमियों को मिला सम्मान, उमड़ी ग्राहकों की भीड़
नई दिल्ली2अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
औरंगाबाद2अगस्त26*बिहार में हत्या से सनसनी, अधिकारी को सरेराह मारी गोली*