नोएडा24अगस्त*थाना सेक्टर 113 पुलिस व लुटेरे अभियुक्त के बीच हुयी पुलिस मुठभेड
*आज दिनांक 23.08.2022 को थाना सेक्टर 113 पुलिस व लुटेरे अभियुक्त समीर(25वर्ष) पुत्र हकीम निवासी ग्राम सोरखा थाना सेक्टर 113 गौतमबुद्धनगर को पर्थला के पास सर्विस रोड से पुलिस मुठभेड के उपरान्त घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त द्वारा पुलिस पार्टी पर फायरिंग की गयी जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया है। जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल, लूटा हुआ मोबाइल फोन व 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्त द्वारा आज दोपहर को महिला से चौन लूटने का भी प्रयास भी किया गया था। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में आधा दर्जन लूट के मुकदमा दर्ज हैं। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व अनय जानकारी की जा रही है।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

More Stories
कश्मीर12अगस्त26*कश्मीर के लाल चौक पर गूंजा तिरंगा | बदली तस्वीर, शान से निकली तिरंगा यात्रा
देहरादून12अगस्त26*नमो भारत परियोजना अब कागजों से निकलकर जमीन पर आगे बढ़ने लगी है।*
लखीमपुर खीरी12अगस्त26*कांवड़ियों से भरी बस चालक की आंख लगने के कारण खाई में पलट गई।