May 1, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नैनीताल1मई26* टांडा रेंज के जंगल में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, 72 घंटे में तीसरी मौत, 

नैनीताल1मई26* टांडा रेंज के जंगल में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, 72 घंटे में तीसरी मौत, 

नैनीताल1मई26* टांडा रेंज के जंगल में हाथी के हमले से बुजुर्ग महिला की मौत, 72 घंटे में तीसरी मौत, 

रिपोर्टर, जफर अंसारी

स्थान, लालकुआं/पन्तनगर

पन्तनगर/लालकुआं -तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के अन्तर्गत टांडा रेंज के जंगल में 72 घंटे के भीतर दो लोगों को मारने के बाद टस्कर हाथी ने आज फिर पन्तनगर कोतवाली क्षेत्र की टांडा रेंज की गंगापुर पटिया बीट में एक महिला को पटक-पटक कर मार डाला, उक्त घटना से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है।
बताते चले कि तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के अन्तर्गत शाह पठानी खत्ते के समीप गंगापुर पटिया बीट के घने जंगल में पंतनगर की ओर को जाने वाले एक रास्ते में लकड़ी बीनने गई तीन महिलाओं के और डेढ़ दांत वाला तस्कर हाथी अचानक दौड़ पड़ा आनंद फानन में जंगल के भीतर भागने के दौरान उक्त हाथी ने मैंना देवी उम्र 72 वर्ष पत्नी स्वर्गीय बाबू लाल को पीछा करके पकड़ लिया,तथा सूंड से पटक कर तथा पांव रखकर मार दिया, उक्त महिला के साथ में गई अन्य महिलाएं बदहवास हालत में कॉलोनी में पहुंची,और लोगों को पूरी बात बताई। जिसके बाद कॉलोनी के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे तो तब तक मैंना देवी की मौत हो चुकी थी, जबकि हाथी भी वहां से चला गया था। मृतका महिला निवासी झा कॉलोनी पंतनगर की रहने वाली है जिनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है।
इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी, लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा और टांडा रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी रूप नारायण गौतम, पन्तनगर कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक दिनेश रावत सहित भारी संख्या में पुलिस और वनकर्मी मौके की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही वन विभाग ने महिला अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रूपये की मदद दी है ।
वही दो दिन के भीतर यहां हृदय विदारक दूसरी घटना हैं, दो दिन पूर्व भी इसी हाथी ने सांप पठानी क्षेत्र के एक खेत में सो रहे दो लोगों को जान से मार दिया था, जिनमें से अभी एक की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है, हाथी के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
इधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही पीड़ित परिवार से मुलाकात कर वन विभाग और सरकार से हर सम्भव मदद दिलाने का भारोसा दिया है।

इधर प्रभागीय वन अधिकारी उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि एक महिला को हाथी ने मार दिया है जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर यहाँ दूसरी घटना है तथा तीसरी मौत है। उन्होंने कहा कि जंगल में टीम को तैनात कर दिया गया है और हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जानकारी मिली है कि हाथी डेढ़ दात का है तथा एक पैर से लगड़ा भी रहा है उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली मदद भी दी जाएगी।

 

Taza Khabar