नई दिल्ली१६ दिसम्बर २५ * ऑस्ट्रेलियाई पुलिस का बड़ा खुलासा, बॉण्डी बीच पर हुई गोलीबारी ‘इस्लामिक स्टेट’ से प्रेरित थी
16 दिसंबर मंगलवार 2025
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी के बॉण्डी बीच पर हनुक्का उत्सव के दौरान हुई सरेआम गोलीबारी को इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकवादी हमला करार दिया है.ऑस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस आयुक्त क्रिसी बैरेट ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
हमले में मारे गए थे 15 लोग:
ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि रविवार को हनुक्का उत्सव के दौरान पिता और पुत्र ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक बच्चे सहित 15 लोग मारे गए. उन्होंने बताया था कि एक हमलावर (50) को पुलिस ने मार गिराया जबकि उसका 24 वर्षीय बेटा घायल हो गया और अस्पताल में उसका उपचार हो रहा है.
कार से मिला इस्लामिक स्टेट का झंडा:
अधिकारियों ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वे संदिग्धों की विचारधारा को लेकर पहली बार टिप्पणी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जब्त किए गए वाहन में इस्लामिक स्टेट के झंडों सहित कई सबूत मिले हैं. घटना में घायल हुए 25 लोग अब भी अस्पतालों में भर्ती हैं जिनमें से 10 की हालत गंभीर है.

More Stories
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 12 जून 26*थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को 01 नाजायज चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*
*बांदा 12जून 26*मोहर्रम को शांतिपूर्वक मनाने हेतु पीस कमेटी की बैठक संपन्न **