July 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली5जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली5जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली5जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*===============================*

*1* गुजरात के साणंद में भारत के तकनीकी भविष्य ने एक ऐतिहासिक उड़ान भरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां सीजी सेमी के अत्याधुनिक प्लांट का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम का अंदाज बिल्कुल अलग दिखा। उन्होंने प्लांट के अंदर जाकर वहां काम करने वाले इंजीनियरों और तकनीशियनों से सीधे संवाद किया। उनकी पीठ थपथपाई और उनका हौसला बढ़ाया।
*2* प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद युवाओं से कहा कि आपका आत्मविश्वास ही भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाएगा। वहां मौजूद हर कर्मचारी की आंखों में एक अलग चमक थी। वे समझ रहे थे कि वे सिर्फ चिप नहीं बना रहे, बल्कि भारत को एक नई तकनीकी महाशक्ति बनाने की नींव रख रहे हैं। कर्मचारियों ने भी पीएम के साथ अपना अनुभव साझा किया।

*3* आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अयोध्या राम मंदिर दान घोटाले के दोषियों को सख्त सजा देने की वकालत की है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों में बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम और अकेलेपन के चलते बढ़ रही आत्महत्याओं पर गहरी चिंता जताते हुए भारतीय संस्कारों की ओर लौटने की अपील की है

.*4* अयोध्या के राम मंदिर में महादान पर डाका पड़ा है। दान पेटी से हुई इस चोरी ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। अब इस मुद्दे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सीधी हुंकार भरी है। उन्होंने साफ कह दिया है कि इस महापाप के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

*5* सरकार ने LNG सप्लाई पर लगी रोक हटाईं, अमेरिका-ईरान जंग रुकने से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से शिपमेंट शुरू, इससे इंडस्ट्रीज को राहत मिलेगी

*6* ‘पूरी तरह सुरक्षित E-20 पेट्रोल, इंजन को नहीं होगा कोई नुकसान’; विशेषज्ञों का दावा

*7* ‘इसे तुरंत रोक दें’, Insta के पेड विज्ञापनों में चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर केंद्र सरकार सख्त; मेटा को भेजा नोटिस

*8* पंजाब कांग्रेस में बढ़ी हलचल, वड़िंग के समर्थन में उतरे नेता; चन्नी खेमे की नाराजगी खत्म कराने की कवायद तेज

*9* ममता बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा, गद्दारी की भी एक सीमा होती है; बागी नेताओं को चुनौती- हिम्मत है तो भाजपा में शामिल हो

*10* संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 13 अगस्त तक चलेगा। सरकार इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी में है। इनमें 130वां संविधान संशोधन विधेयक, महिला आरक्षण लागू करने से जुड़ा विधेयक, परिसीमन विधेयक व विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) में संशोधन से संबंधित विधेयक शामिल हैं

*11* पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मौत मामले से जुड़ी एक और दुखद खबर सामने आई है। केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। परिवार के अनुसार, पोते की मौत के बाद वह गहरे सदमे में थे और पिछले दो दिनों से आईसीयू में भर्ती थे। शनिवार रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पहले ही शोक में डूबा परिवार अब दोहरे दुख का सामना कर रहा है।

*12* अमरनाथ यात्रा तीसरा दिन, 9 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन स्लॉट फुल, प्रशासन बोला- रजिस्ट्रेशन नहीं तो यात्रा टालें; नया कोटा मिलने तक चेकपॉइंट पर रुकना पड़ेगा

*13* एक-दूजे के हुए आमिरखान – गौरी, 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने एक्टर, आमिर खान तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। पहले उनकी शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। 2002 में दोनों का तलाक हो गया।आमिर खान ने दूसरी बार किरण राव से 2005 में शादी की थी। 2021 में दोनों का तलाक हो गया।

*14* सोना इस हफ्ते ₹6471 महंगा हुआ, ₹1.46 लाख पहुंचा, इस साल ₹13,145 बढ़ा, चांदी ₹17,317 बढ़कर ₹2.34 लाख पर पहुंची

*15* इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल कई घरेलू और वैश्विक कारकों से तय होगी. 9 जुलाई को TCS रिजल्ट से कमाई के नतीजों का सीजन शुरू होगा. इसके अलावा, US-ईरान वार्ता, क्रूड की कीमतें, मानसून और FPIs का रुख भी बाजार के लिए अहम ट्रिगर होगा

*16* महाराष्ट्र में वॉटरफॉल में फंसे 100 टूरिस्ट, रस्सी के सहारे रेस्क्यू; वसई में 20 कारें डूबीं; छत्तीसगढ़ में घरों में पानी घुसा; गुजरात में कार बही

*17* अमेरिका में आजादी के 250 साल का जश्न, ट्रम्प बोले- अमेरिका को कम्युनिज्म नहीं चाहिए, हमने इसके खिलाफ दुनियाभर में जंग लड़ी

*18* ट्रम्प बोले-एक हमले में ईरानी लीडरशिप खत्म कर सकते थे, ईरान का जवाब- तुम्हारे पास न सभ्यता, न सम्मान;
*==============================*

Taza Khabar