बांदा5जुलाई26*आगामी प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का किया गया स्थलीय निरीक्षण ।*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा से-* आगामी प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 05.07.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक, ज्योति नारायण द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम बांदा राजेश एस0, व पुलिस अधीक्षक बांदा, पलाश बंसल तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन एवं कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी प्लान, पुलिस बल की उपलब्धता, वाहन व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया । इसके उपरांत कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा घेरा, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वीवीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया । अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए । सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ निर्वहन करें । यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, पार्किंग स्थलों का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित कार्ययोजना के अनुरूप आवश्यक प्रबंध किए जाएं । साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं तथा कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक बिंदु पर प्रभावी निगरानी रखी जाए । उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त