नई दिल्ली28जुलाई26*रात में कितने बजे खोल सकते हैं ट्रेन की मिडिल बर्थ? सफर में नहीं चाहते विवाद, तो समझ लें रेलवे का नियम*
रेलवे ने ट्रेन में मिडिल बर्थ खोलने के लिए कुछ नियम बनाए हुए हैं ताकि यात्रियों के बीच विवाद न हो।..
*नई दिल्ली*। हम सभी ट्रेन में सफर करते समय यही चाहते हैं कि हमें नीचे वाली सीट मिल जाए। आखिर खिड़की के बाहर के नजारे देखते हुए आराम से सफर करने का मजा ही कुछ और होता है।
रेलवे की हमेशा यही कोशिश रहती है कि लोअर बर्थ बुजुर्गों को दी जाए, क्योंकि उनके लिए ऊपर की सीट पर चढ़ना काफी मुश्किल होता है। इन सबके बीच, ट्रेन में यात्रियों के बीच सबसे ज्यादा बहस और विवाद जिस बात पर होता है, वह है ‘मिडिल बर्थ’।
दिन में मिडिल बर्थ खोलने से होती है दिक्कत
कई बार ऐसा होता है कि कुछ यात्री दिन के समय ही अपनी मिडिल बर्थ खोल लेते हैं। ऐसा करने से लोअर बर्थ वाले यात्रियों को सीधे बैठने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को सुलझाने और यात्रियों का सफर आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने मिडिल बर्थ से जुड़े कुछ बेहद जरूरी नियम बनाए हैं।
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप मिडिल बर्थ को सिर्फ रात में सोने के लिए ही खोल सकते हैं। इसके लिए बकायदा एक समय तय किया गया है। नियम के अनुसार, यात्रियों को रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक ही मिडिल बर्थ खोलने की अनुमति है।

More Stories
अबोहर पंजाब28जुलाई26*मलोट चौक पर गंदगी के ढेर बने लोगों के लिए मुसीबत, सफाई कर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात
मथुरा 28 जुलाई 26 थाना बलदेव में 3 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या*
मथुरा 28 जुलाई 26*थाना हाईवे पुलिस, सर्विलांस, साइबर, स्वॉट एवं एस0ओ0जी0 टीमों की संयुक्त कार्यवाही में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।*