*Breaking News kanpur अमित कुमार*
कानपुर नगर28जुलाई26*देर रात नशे में धुत लोडर चालक का तांडव, कई दुकानें तोड़ीं, मारी टक्कर टला बड़ा हादसा*
कानपुर नगर*काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित काली मठिया मंदिर के सामने सोमवार देर रात करीब 11:30 बजे एक तेज़ रफ़्तार लोडर चालक ने जमकर उत्पात मचाया। लोगो के अनुसार चालक कथित रूप से नशे की हालत में वाहन चला रहा था।*
*बेकाबू लोडर ने सड़क किनारे बनी कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और तेज़ रफ़्तार से फरार हो गया*
*लोगों का कहना है कि यदि उस समय दुकानें खुली होतीं या सड़क पर अधिक भीड़ होती, तो यह हादसा कई लोगों की जान पर भारी पड़ सकता था।हैरानी की बात यह रही कि देर रात तक क्षेत्रीय पुलिस को भी क्षेत्र में घटी घटना की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है*।
*तो वहीं दुकानदारों ने फरार चालक की पहचान के लिए काली मठिया मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन अब तक चालक व फरार वाहन की पहचान नहीं हो सकी है।*
More Stories
मुजफ्फरनगर 13 सितम्बर 26*राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा के समर्थन में एकजुट हुए हिन्दू संगठन*
गोण्डा / बाराबंकी 13 सितंबर 26*पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोका गया,
उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल