नई दिल्ली25सितम्बर25*बॉर्डर क्रॉस करके आए 25 बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, आठ साल से रह रहे थे भारत में_*
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की तरफ से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 25 बांग्लादेशियों को पकड़ा है. इन सभी को आगे डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है. एडिशनल डीसीपी साउथ ईस्ट ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि इस मामले में की जा रही छानबीन के दौरान दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया था. फिर उन दोनों से पूछताछ हुई तो पता चला कि उनके और लोग उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में छुपे हैं.
पुलिस टीम तुरंत रातों-रात कानपुर देहात इलाके में पहुंची वहां से 23 बांग्लादेशियों को पकड़ा. पूछताछ में पता चला कि यह लोग अलग-अलग इलाकों में काम करते थे. उनके पास भारत में रहने का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला. इन सभी को फिलहाल सराय काले खा के टेंपरेरी डिटेंशन सेंटर में रखा गया है. कार्रवाई पूरी होने के बाद इन सभी को आगे डिपोर्ट करने के लिए भेजा जाएगा. पकड़े गए 25 बांग्लादेशी नागरिकों में 10 महिला, 10 पुरुष और 5 बच्चे शामिल हैं.
इस साल अब तक साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट को पुलिस टीम 235 अवैध बांग्लादेशियों का पता लगा करके उन्हें आगे डिपोर्ट करने की कार्रवाई कर चुकी है. आगे भी प्रयास किया जा रहा है. दिल्ली से पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी नागरिक के बारे में पता चला कि वे पिछले आठ साल से भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं.

More Stories
मिर्ज़ापुर 21 अप्रैल 26*The Family Dental Hospital’ का भव्य शुभारंभ:
नोएडा 21 अप्रैल 26*महादेव अपार्टमेंट में चुनाव स्थगित: *नई मतदाता सूची में सभी भवन स्वामियों को शामिल करने की मांग तेज*
गोंडा21 अप्रैल 26*थाना परसपुर के डेहरास में गोलीकांड की घटना से ह्ड़कंप,