लखनऊ25सितम्बर25*मिशन शक्ति : महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, सभी नगर निकायों में स्थापित की गई महिला हेल्प डेस्क**
लखनऊ*प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत नगर विकास विभाग ने सभी नगर निकायों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी|
इन हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाएं अपने विभिन्न नागरिक सेवाओं जैसे गृहकर, नामांतरण, जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, शिकायतें और सुझाव आदि के लिए तुरंत और सुरक्षित सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
नगर विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह पहल केवल महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें प्रशासनिक प्रक्रियाओं में शामिल करने और सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भी की गई है। हेल्प डेस्क में प्रशिक्षित महिलाकर्मी तैनात किए गए हैं, जो महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशील और त्वरित तरीके से समाधान करने में सक्षम हैं।
इस कदम से स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहायक वातावरण बनाने के प्रति गंभीर है। हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं को सेवाओं तक सीधी पहुँच प्राप्त होगी और वे अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे साझा कर सकेंगी।
मिशन शक्ति के तहत यह पहल महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को राज्य की प्राथमिकता के रूप में प्रस्तुत करती है और यह सुनिश्चित करती है कि शासन और प्रशासन महिलाओं के लिए अधिक समावेशी, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बने।
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26* बाढ़ में फरिश्ता बने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, कटिहार के 12 गांवों में बांटे लाखों की मदद
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26* सेब के जूस की आड़ में, तस्करी हो रही विदेशी शराब जप्त, तीन तस्कर गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर26 वरिष्ठ पत्रकार गंगा प्रसाद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि*