नई दिल्ली25जून26* PM मोदी से मुलाकात के बाद अमेजन ने खोला खजाना, भारत आएंगे ₹1220000000000, बनाया बड़ा प्लान_*
*नई दिल्ली:* अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में बड़ा निवेश करने जा रहा है. Amazon के CEO एंडी जेसी ने आज इसका ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद अमेजन के सीईओ ने ऐलान किया कि कंपनी जल्द ही भारत में 13 अरब डॉलर यानी करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. इसके साथ भी भारत में अमेजन का निवेश बढ़कर 48 अरब डॉलर यानी 4.60 लाख करोड़ पर पहुंच जाएगा. भारत की यात्रा पर आए अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मीटिंग के बाद उन्होंने ऐलान किया कि साल 2030 तक कंपनी भारत में AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए 13 अरब डॉलर का निवेश करने वाली है.
*भारत में बड़ी निवेश करने वाली है कंपनी:*
अमेजन का इस निवेश के ऐलान ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि भारत विदेशी कंपनियों के निवेश का पसंदीदा ठिकाना बन रहा है. बीते 6 महीनों में अमेजन ने दूसरी बार भारत में बड़े निवेश का ऐलान किया है. इससे पहले अमेजन ने दिसंबर 2025 में भारत में 35 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया था . इस निवेश के साथ ही साल 2030 तक भारत में अमेजन का कुल निवेश करीब 88 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा. अमेजन के इस निवेश ने उसे भारत में सबसे बड़ी विदेशी निर्यात करने वाली ई-कॉमर्स कंपनी बना दिया है. अमेजन के निवेश से ई-कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बूस्ट आएगा. साथ ही साथ बड़े पैमाने पर नौकरियां पैदा होंगी. कंपनी का कहना है कि भारत में बढ़ती मांग को देखते हुए वो निवेश बढ़ा रहे हैं. 140 करोड़ की आबादी वाला देश इन कंपनियों के लिए बड़ा बाजार साबित हो रहा है. अमेजन के इस निवेश से भारत में 38 लाख नौकरियां पैदा हुई हैं, करीब 80 अरब डॉलर का ई-कॉमर्स निर्यात हो रहा है.

More Stories
मथुरा 25 जून 26*थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी करने वाले अभियुक्त को चोरी के पैसो के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 25 जून 26 वाराणसी में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता का आयोजन*
मथुरा 25 जून 26 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारीयो द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*