नई दिल्ली23अगस्त*अगले महीने 7 सितंबर से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रहे है
.साढ़े तीन हजार किलामीटर लंबी इस यात्रा की शुरुवात कन्याकुमारी से होगी, यह पूरी यात्रा पदयात्रा के रूप में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी। राहुल गांधी और पार्टी के नेता लगभग 150 दिनों में इस पदयात्रा को पूरा करेंगे। राहुल गांधी खुद करीब 22 किलोमीटर की यात्रा हर दिन करेंगे ….. इस रूट के सभी बड़े शहरों, जिलों और कस्बों में सभाएं और रैलियां भी होंगी
कांग्रेस पार्टी ने इस यात्रा के ज़रिये अडानी अंबानी की दलाल मोदी सरकार के विफलताओं को जनता के सामने रखेगी साथ ही कांग्रेस ने उन व्यक्तियो और संगठनो से इस ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल होने की अपील की है, जो भय, कट्टरता और पूर्वाग्रह की राजनीति तथा आजीविका विनाशक अर्थशास्त्र, बढ़ती बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से परेशान होकर मौजूदा परिस्थितयों को बदलने के प्रयास का हिस्सा बनना चाहते हैं।
पहले गांधी जयंती दो अक्तूबर से भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू करने की बात थी लेकिन अब कांग्रेस इस यात्रा को 7 सितंबर से शुरू करने जा रही है।
??????
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*