नई दिल्ली23अगस्त2026*आरक्षण हटाओ आंदोलन पर रामदास आठवले का बड़ा बयान
नई दिल्ली*कल जंतर-मंतर पर प्रस्तावित ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर केंद्रीय मंत्री और BJP की सहयोगी पार्टी RPI(A) के प्रमुख रामदास आठवले ने आरक्षण विरोधी मुहिम पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि आरक्षण के अधिकार को खत्म करने की मांग का NDA सरकार समर्थन नहीं करती।
आठवले ने आरक्षण विरोधी अभियान को लेकर कहा कि “किसी का बाप भी हमारे आरक्षण के अधिकार को हिला नहीं सकता।” उनका यह बयान जंतर-मंतर पर होने वाले आंदोलन से पहले राजनीतिक बहस को और तेज कर रहा है।
अब सवाल है—आरक्षण को लेकर उठ रही मांगों और सरकार के रुख के बीच जंतर-मंतर पर क्या होगा?
[23/08, 17:13] +91 98977 78099: बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की तीखी आलोचना की है। उनका कहना है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की उठाई गई यह नई मांग कतई भी उचित व देशहित में नहीं है। रविवार सुबह अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मायावती ने राहुल गांधी पर भी प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रदर्शनकारियों से मिलने या उनको समझाने जंतर-मंतर क्यों नहीं गए।
मायावती ने X हैंडल पर लिखा है- दिल्ली के जंतर मंतर पर संविधान में एससी, एसटी व ओबीसी समाज को दिए गए आरक्षण के विरुद्ध अभी हाल ही में जमा हुए कुछ लोगों द्वारा आर्थिक आधार पर आरक्षण को लागू करने की उठाई गई यह नई मांग कतई भी उचित व देशहित में नहीं है। उन्हें आरक्षण के सम्बंध में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिये जिससे समतामूलक समाज, विकसित व सम्मानित देश बनाने के संवैधानिक कार्यों को आघात पहुंचे।

More Stories
हरिद्वार23अगस्त26*31वां विशाल भंडारा और सोनीपत ज्योत महोत्सव, 21 से 23 अगस्त तक विशेष आयोजन
कटनी23अगस्त26*कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक रहीं नेहा पच्चीसिया ने वर्दी को पहली बार नहीं किया दागदार, एयर होस्टेस से सीएसपी तक का सफर*
रीवा23अगस्त26*आबकारी विभाग के आठ उप निरीक्षक बने सहायक जिला अधिकारी