नई दिल्ली18जनवरी25*देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट पर कांग्रेस ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी*……
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मं एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नरेंद्र मोदी हर मोर्चे पर नाकाम हैं. आंकड़े इसकी गवाही देते हैं.”
कांग्रेस ने बिजनेस स्टैंडर्ड अख़बार की उस ख़बर का हवाला देते हुए ये बात कही है, जिसमें कहा गया कि विदेशी मुद्रा भंडार 10 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है.
कांग्रेस ने कहा, “देश के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट जारी है. अब विदेशी मुद्रा भंडार 625.87 अरब डॉलर रह गया है, जो कि 10 महीने का निचला स्तर है.”
“विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले 3 महीने में क़रीब 80 अरब डॉलर की कमी आई है.”
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*