नई दिल्ली17जून*मुंडिका अग्निकाण्ड के संदर्भ में त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई।
आज दिनांक 17-06-2022 को दोपहर 3.30 बजे उपश्रमायुक्त पश्चिमी जिला कार्यालय (श्रम विभाग-दिल्ली सरकार) , कर्मपुरा, नई दिल्ली में पिछले माह मुंडिका अग्निकाण्ड के संदर्भ में त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि:- दिल्ली असंगठित निर्माण मज़दूर यूनियन एवं इंटक (दिल्ली प्रदेश) के सचिव श्री थानेश्वर आदिगौड़, एटक से कॉमरेड मुकेश कश्यप जी, एचएमएस से कॉमरेड नारायण सिंह, सीटू से कॉमरेड अनुराग सक्सेना, सेवा से कॉमरेड लता बेन, एलपीएफ से कॉमरेड मोहन कुमार ने भाग लिया।
मालिको के प्रतिनिधि के रूप में:-
नारायना, कीर्ति नगर, रामा रोड, आनंदपर्वत, उध्योग नगर की उधोगपति के ऐसोसिएशन के सचिव ने भाग लिया।
श्रम विभाग एवं दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि के रूप में:-
कारख़ाना विभाग के कारख़ाना निरीक्षक, उपश्रमायुक्त ए के बिरुली, श्रम अधिकारी संजय कुमार, इंसपेक्टिग अधिकारी मनीष कुमार ठाकुर आदि मौजूद थे।
सुरक्षा व्यवस्था, मानकों, श्रम कानूनों, सुविधाओं, सुरक्षा, कल्याण, वेतन, ESI, PF, आश्रितों को मुआवजा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

More Stories
kaushambi 4 april 26*टोल प्लाजा पर पुलिस के सहयोग से कर्मियों ने हटवाया अतिक्रमण
लखनऊ 4 अप्रैल 26*बसपा प्रमुख मायावती ने दलित समाज का सिर्फ इस्तेमाल किया- अजय रॉय
अयोध्या४ अप्रैल २६ * बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या,