नई दिल्ली15मार्च24*लोकसभा चुनाव: कल लोकसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान,कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे घोषित*
नई दिल्ली।देश में लोकसभा चुनाव का बिगुल शनिवार को बज जाएगा।इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी बिगुल बजेगा।चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा करेगा। इसे ECI के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
बता दें कि पिछली बार लोकसभा चुनाव का बिगुल 10 मार्च 2019 को बजा था। तब देश में सात चरण में मतदान हुआ था। 11 अप्रैल को पहले दौर का मतदान हुआ जबकि, 19 मई को सातवें यानी आखिरी दौर का मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।

More Stories
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।
नई दिल्ली*रविवार, 02 अगस्त 2026 पर यूपीआजतक न्यूज चैनल के मुख्य समाचार*