नई दिल्ली13जुलाई26*दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत, चीन को पछाड़ा, टॉप पर US Air Force, देखें लिस्ट*
*Global Air Powers Ranking 2026: WDMMA की रैंकिंग में चीनी एयरफोर्स से आगे भारतीय वायुसेना को रखा गया है। भारतीय वायुसेना की लड़ने की क्षमता और भौगोलिक स्थिति चीन के मुकाबले बेहतर है।*
*टॉप-10 वायुसेनाओं की लिस्ट*
1. यूनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स
2. यूनाइटेड स्टेट्स नेवी
3. रशियन एयर फोर्स
4. यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी
5. यूनाइटेड स्टेट्स मरीन्स
6. इंडियन एयर फोर्स
7. चाइनीज एयर फोर्स
8. जापानी एयर फोर्स
9. इजरायली एयर फोर्स
10. फ्रेंच एयर फोर्स
*🇮🇳 भारतीय वायुसेना: संख्या नहीं, क्षमता ही असली ताकत है। ✈️*
*2026 World Directory of Modern Military Aircraft (WDMMA) की रैंकिंग में भारतीय वायुसेना (IAF) को दुनिया की अग्रणी वायु सेनाओं में स्थान मिला है।*
*विमानों की संख्या:*
• *🇨🇳 चीन –* लगभग 3,733 विमान।
• *🇮🇳 भारत –* लगभग 1,716 विमान।
*चीन के पास दोगुने से अधिक विमान होने के बावजूद भारत उससे आगे है।*
• WDMMA केवल विमानों की संख्या नहीं, बल्कि Combat Capability, Technology, Logistics, Force Balance, Operational Readiness और Operational Effectiveness का मूल्यांकन करता है।
*भारत के आगे रहने के प्रमुख कारण:*
• लड़ाकू, परिवहन और हेलीकॉप्टर बेड़े का बेहतर संतुलन।
• भारतीय पायलटों का उत्कृष्ट प्रशिक्षण और हालिया परिचालन अनुभव।
• अमेरिका, फ्रांस सहित दुनिया की प्रमुख वायु सेनाओं के साथ नियमित संयुक्त अभ्यास।
• मजबूत लॉजिस्टिक्स, रखरखाव और मिशन तैयारी।
• आधुनिक एवं स्वदेशी लड़ाकू प्लेटफॉर्म का लगातार समावेश।
*भारतीय वायुसेना की बढ़ती ताकत दर्शाती है:*
• आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम वायु शक्ति।
• इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की बढ़ती सामरिक भूमिका।
• राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता।
*आधुनिक युद्ध में केवल विमानों की संख्या नहीं, बल्कि उनकी गुणवत्ता, तैयारी और युद्ध क्षमता ही असली ताकत होती है। जय हिंद! 🇮🇳✈️*

More Stories
मुगलसराय13जुलाई26*काली माता ध्वस्तीकरण के दौरान श्रमिक स्वर्गीय बलदेव यादव जी का असमय निधन हृदय को झकझोर देने वाला
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ में शिवसेना का शंखनाद: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की संगठनात्मक बैठक,
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ के थाना सआदतगंज क्षेत्र में लापता युवक मामले में आया नया मोड़