नई दिल्ली10जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*===============================*
*1* मोदी ऑस्ट्रेलिया से न्यूजीलैंड पहुंचे, दोनों देश FTA डील फाइनल करेंगे; PM ऑकलैंड में 40 हजार भारतीयों को संबोधित करेंगे
*2* हाथों में हाथ और चेहरे पर मुस्कान… PM मोदी का न्यूजीलैंड में भव्य स्वागत, क्रिस्टोफर लक्सन ने की अगवानी
*3* भारत और रूस ने आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा करते हुए पहलगाम और लाल किला परिसर के पास हुए आतंकी हमलों की निंदा की। दोनों देशों ने सीमा पार आतंकवाद, आतंकियों के वित्तपोषण और डिजिटल माध्यमों से बढ़ते आतंकी खतरों के खिलाफ सहयोग मजबूत करने पर सहमति जताई है।
*4* 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा बिना प्रिस्क्रिप्शन नहीं मिलेगी, कफ सिरप और टॉनिक पर असर, मेडिकल स्टोर्स को 3 साल का रिकॉर्ड रखना होगा
*5* राममंदिर चढ़ावा चोरी- दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों का इस्तीफा, चढ़ावे में ₹10-20 के नोट बढ़े, 500 के घटे; सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई
*6* सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI को अपशब्द कहे, जज को आदेश देने लगा, फाइल फेंकी; सिक्योरिटी ने कोर्ट रूम से बाहर निकाला
*7* राकांपा (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने कांग्रेस में अपनी पार्टी के विलय की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि दोनों दलों के बीच ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं बदला गया है और वे महा विकास अघाड़ी के सहयोगी के रूप में साथ बने रहेंगे। यह स्पष्टीकरण पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने मूल दलों को कांग्रेस में लौटने की अपील की थी।
*8* सुप्रिया सुले ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा (शरदचंद्र पवार) के बीच केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यक्तिगत और वैचारिक रिश्ते भी मजबूत हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस नेतृत्व के साथ नियमित संवाद होता है। संसद से लेकर संयुक्त संसदीय समितियों (जेपीसी) तक दोनों दल कई मुद्दों पर साझा रणनीति बनाकर काम करते हैं।
*9* पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी किया। इस वीडियो संदेश में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला और सत्ताधारी दल पर टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा कि ‘अगर सत्तारूढ़ पार्टी उन्हें चुप कराना चाहती है या टीएमसी को खत्म करना चाहती है तो उसके लिए पहले उन्हें मुझे मारना होगा।’
*10* देश के अधिकांश इलाकों में भले ही मानसून की गतिविधियां मजबूत हुई है, लेकिन अल-नीनो का जोखिम अभी टला नहीं है। अगले कुछ हफ्तों में मानसून अपनी राह से भटक गया तो इसकी सीधी चोट ग्रामीण मांग पर पड़ेगी। इसकी वजह से भारत के एफएमसीजी क्षेत्र को आने वाली तिमाहियों में नई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
*11* शेख हसीना बोलीं- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, कोर्ट में सरेंडर करूंगी, हत्या हो जाए तो भी मंजूर, देश की मिट्टी पर मरना चाहती हूं
*12* पहली बार नजर आ सकते हैं नए सुप्रीम लीडर मुजतबा, ईरानी मीडिया का दावा- कल पिता खामेनेई की शोकसभा में शामिल होंगे
*13* सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून, सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब; बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट
*14* सेंसेक्स 828 अंक चढ़कर 77,569 पर बंद, निफ्टी में 244 अंक की तेजी रही; बैंक और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी
*===============================*

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
बाँदा24अगस्त26* पुलिसकर्मियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प
बाँदा24अगस्त26*राष्ट्रगान के दौरान मंच से उतरने का वीडियो वायरल, कांग्रेस ने मांगी FIR