नई दिल्ली06मई25हवाई हमलों से बचाव के लिए 54 साल बाद देश में होने जा रही मॉक ड्रिल, गृह मंत्रालय ने राज्यों को दिए निर्देश.
पिछली बार ऐसी मॉक ड्रिल 1971 में आयोजित की गई थी. 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था. पाकिस्तान से तनाव के बीच केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सिविल डिफेंस को लेकर मॉक ड्रिल का ऐलान किया है। मॉक ड्रिल के दौरान क्या-क्या होगा? 1. सबसे पहले, एयर रेड वार्निंग सायरन को चालू किया जाएगा, इसका मतलब है कि हमले की चेतावनी देने वाले सायरन को बजाया जाएगा। 2. नागरिकों और छात्रों को सिविल डिफेंस के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा, उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी कि हमले की स्थिति में खुद को कैसे बचाएं। 3. क्रैश ब्लैक आउट के उपाय किए जाएंगे, इसका मतलब है कि हमले के दौरान रोशनी बंद करने यानी क्रैश ब्लैक आउट की व्यवस्था की जाएगी। 4. महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को जल्दी से छिपाने की व्यवस्था की जाएगी, प्लांट्स और जरूरी जगहों को दुश्मनों से बचाने के लिए उन्हें कैसे जल्द से जल्द छिपाया जाए ये बताया जाएगा। 5. निकासी योजना यानी एवेकुएशन प्लान क्या होगा, इससे लोगों को अपडेट किया जाएगा, इसके साथ ही उसका अभ्यास भी किया जाएगा। एवेकुएशन प्लान का मतलब है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की योजना। इसका मतलब है कि युद्ध की स्थिति में कैसे आम लोगों को सुरक्षित जगह ले जाएं इसकी तैयारी की जाएगी।

More Stories
मथुरा 7 जून 26*थाना हाईवे पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार” के तहत अभियुक्त को 1096 ग्राम अवैध नशीला पाउडर डायजापाम के साथ किया गिरफ्तार ।*
कानपूर नगर ७ जून २०२६ * डिजिटल तो न बन सका लेकिन भ्रष्टाचार का जंगल राज बना डाला शहर को
शिवपुरी ७ जून २०२६ * एक महिला को सोशल मीडिया पर अपने भारी भरकम सोने के गहनो के साथ रील बनाना पड़ा भारी