नई दिल्ली01मार्च25*बेला स्टेट के आंदोलित किसान कल02 मार्च को मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।
नई दिल्ली से कैमरामैन दिनेश सिंह के साथ अनुष्का बघेल की रिपोर्ट न्यूज यूपीआजतक
नई दिल्ली*अन्नदाता किसान यूनियन ने बेला स्टेट में रहने वाले लोगों के समर्थन में शांतिपूर्वक आंदोलन किया, जो की 3 साल से अनवरत चला आ रहा है। कल दिनाँक02 मार्च को किसान यूनियन के साथ झुग्गियों के लोग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलेंगे और उन्हें सीएम बनने की बधाई भी देंगे, साथ ही गृहमंत्री जी से भी मिलेगे और तोड़ी गयी झुग्गियों के सम्बंध में एक ज्ञापन सौंपेंगे। करीबन 100 साल से रह रहे लोगों के घर तोड़ दिए गए और कोई मुआवजा नहीं दिया गया जिसके कारण लोगों को झुग्गियों में रहना पड़ा और कुछ समय बाद वह झुग्गियां भी तोड़ दी गई और लोगों को निकलने को बोल दिया गया, जिसके खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं और अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं। लोगों ने बताया कि पीने को पानी नहीं है, रहने को छत नहीं है। कई सारी मुश्किलों से किसानों और उनके बच्चों को जूझना पड़ रहा है। स्कूल जाने के लिए दो-दो किलोमीटर दूरी तक जाना पड़ता है। उनकी मांग है कि मुआवजा दिया जाए और रहने को जगह दी जाए या फिर उनकी जगह को वापस कर दिया जाए।

More Stories
सतना9अगस्त26*मॉर्चुरी में हो रहा था पोस्टमॉर्टम, पौने दो घंटे तक देखती रहीं छात्राएं, जिला अस्पताल में आई सामने बड़ी लापरवाही*
बाड़मेर9अगस्त26*खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम नोटों को चट कर गई दीमक*
कानपुर नगर9अगस्त26*शिवराजपुर खंड विकास अधिकारी युशवीस सिंह के ढीले रवैये से श्रद्धालु परेशान,