नई दिल्ली २२ दिसंबर २५* ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अल्लाह ने की पाकिंस्तान की मदद। ..
🏵️अल्लाह हमारी मदद को आया, हमने देखा, महसूस किया; ऑपरेशन सिंदूर में हुई थी पिटाई, मुनीर के मुंह से निकला सच
* पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भारत के साथ हुए सैन्य घटनाक्रम को लेकर तथ्यों और वास्तविकता से इतर ‘ईश्वरीय हस्तक्षेप’ का दावा किया है.
* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हर दिन दुनिया के सामने दावा कर रहे हैं कि उनकी वजह से परमाणु शक्ति संपन्न भारत और पाकिस्तान ने जंग टाल दी थी।
असीम मुनीर ने ट्रम्प को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने की सिफारिश की। असीम मुनीर ऐसा इसलिए चाहते हैं क्योंकि उन्होंने दक्षिण एशिया में परमाणु युद्ध को रोका।
* भारत के खिलाफ आतंकवाद को संरक्षण देने और हर सैन्य नाकामी के बाद दैवीय दावों का सहारा लेने की पाकिस्तान की पुरानी आदत एक बार फिर सामने आई है.
* मुनीर ने यह बयान बंद कमरे में उलेमाओं और मस्जिद के इमामों के सामने दिया.
मुनीर का यह बयान ऑपरेशन सिंदूर को फिर से चर्चा में ले आया है. यह इस बात का इशारा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई पाकिस्तान के लिए घातक थी
More Stories
मथुरा 3 नवम्बर 26*नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बोर्ड बैठक में गरजे पार्षद मुन्ना मलिक
मथुरा 3 नवम्बर 26*जिलाधिकारी ने राजीव भवन के विभिन्न कार्यालयों एवं पटलों का निरीक्षण किया
मथुरा 3 नवम्बर 26*अमरनाथ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं का राजस्थान शैक्षिक पर्यटन